खालसा कालेज मोहाली में एनुअल स्पोर्टस डे का आयोजन
खेल इंसान - खिलाड़ी को अनुशासन में रहना सिखाते हैं:प्रिंसीपल हरीश कुमारी
खेल प्रतियोगिता का आयोजन कालेज कैंपस ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में अवल रहे छात्र-छात्राओं को कॉलेज की प्रिंसीपल हरीश कुमारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्वार्थियों को खेलों के अहमियत के बारें में जानकारी देते हुए प्रिंसीपल डा. हरीश कुमारी ने बताया कि खेल का हमारे जीवन में बड़ा ही अहम् रोल है। खेल एक ओर जहां इंसान व खिलाड़ी को अनुशासन में रहना सिखाते हैं। वहीं खेल से जुड़ा विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य को तंदुरूस्त रखता है। इस दौरान प्रिंसीपल ने विद्यार्थियों की बढिय़ा कार्यगुजारी और उनकी निष्टा के लिए सराहना भी की। इस अवसर पर कालेज का अन्य स्टाफ भी उपस्थित था।
Media Coverage













Comments
Post a Comment